Mirzapur 3 : जिंदा है कालीन भैया का बेटा? अब बहू लेगी बदला, मुन्ना की बीवी ने बढ़ाया और सस्पेंस

source - NEWS18 हिंदी,  WRITTEN BY :Radha Sharma

अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के पहले दो सीजन ने खूब तहलका मचाया है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विक्रांत मैसी जैसे सितारों से इस सीरीज के पहले दोनों पार्ट ने जबरदस्त बज क्रिएट किया है. अब मिर्जापुर के चाहने वालों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. हर कोई जानता चाहता है कि 'मिर्जापुर 3' आखिर कब तक रिलीज होगी? दूसरे पार्ट के अंत में मुन्ना भैया के किरदार का खात्मा बबलू भैया कर चुके हैं. ऐसे में तीसरे पार्ट में इसकी कहानी क्या होगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है. इसकी कास्ट ईशा तलवार ने सीरीज से जुड़े कुछ अपडेट्स को साझा किया है.


नई दिल्ली. ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज किसी परिचय की मोहताज नहीं हुआ. इसके कैरेक्टर कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी, गुड्डू भैयालोगों के दिलों में बसे हुए हैं. पहले दोनों सीजन सुपर डुपर हिट साबित हुए हैं और अब इसके चाहने वालों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, ईशा तलवार, विक्रांत मैसी और दिव्येन्दु शर्मा की ‘मिर्जापुर 3’ कब आएगी और इसकी कहानी क्या होगी, इस पर अटकलें जारी है. अब इस सीरीज को लेकर एक्ट्रेस ईशा तलवार ने कुछ खुलासे किए हैं. दूसरे पार्ट में ईशा तलवार उर्फ माधुरी ने मुन्ना त्रिपाठी की पत्नी का किरदार निभाया था.

एक इंटरव्यू में ‘कालीन भैया’ की बहू और मुन्ना त्रिपाठी की पत्नी ‘माधुरी’ का रोल निभाने वाली ईशा तलवार ने कहा कि इस समय वह मिर्जापुर सीजन-3 की शूटिंग कर रही हैं. तीसरे पार्ट में उनका बेहद अहम रोल है. दूसरे पार्ट में उनके किरदार ‘माधुरी’ के रोल को लोगों ने काफी सराहा था. दूसरे पार्ट के अंत में मुन्ना भैया के किरदार का खात्मा गुड्डू भैया और गोलू कर चुकी हैं. अब तीसरे सीजन में ‘माधुरी’ ‘गुड्डू भैया’ और ‘गोलू’ से ‘मुन्ना भैया’ की मौत का बदला लेने वाली है. ईशा तलवार उर्फ माधुरी का किरदार अपने ससुर पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) के साथ कैसा होगा, यह भी देखने लायक होगा.

मुन्ना भैया के मौत पर सस्पेंस बरकरार
मीडिया अटकलों के अनुसार दिव्येन्दु शर्मा भी ‘मिर्जापुर-3’ की शूटिंग कर रहे हैं. शायद यही वजह है कि फैंस को उम्मीद है कि वह गुड्डू भैया से बदला लेते हुए नजर आ सकते हैं. ‘मिर्जापुर’ पार्ट वन में दिव्येंदु शर्मा के किरदार ने गुड्डू भैया के भाई बबलू और उनकी पत्नी को मार दिया था. ‘मिर्जापुर 2’ में इसका बदला अली फजल उर्फ गुड्डू भैया ने लिया था.

दूसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के इकलौते बेटे ‘मुन्ना भैया’ (दिव्येंदु शर्मा) को गुड्डू भैया (अली फजल) ने मार दिया था. राजनीति और जरायम की दुनिया में अब इस बार मेकर्स कहानी का क्या नया सिरा लाने वाले हैं, इस पर कोई अपडेट नहीं है.



Blogger द्वारा संचालित.